22 दिनों में एक्साइज विभाग ने पकड़ी 9 करोड़ की अवैध शराब, ऊना में सर्वाधिक

--Advertisement--

Image

ऊना, 04 नवंबर – अमित शर्मा

चुनावी माहौल हो और शराब की बात बीच में ना आए ऐसा होना लगभग असंभव है। हालांकि शराब और चुनाव कानूनी रूप से इन दोनों का कोई मेल नहीं, लेकिन मतदाताओं को लुभाने और अपने पक्ष में करने के लिए अक्सर प्रत्याशियों द्वारा शराब का सहारा लिया जाता है।

प्रत्याशियों के इसी सहारे को तोड़ने के लिए हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में 14 अक्टूबर 2022 को आदर्श आचार संहिता लागू होने से लेकर अभी तक करीब 6 लाख लिटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है।

इस शराब की कीमत करीब 9 करोड़ से भी अधिक आंकी गई है। प्रदेश के मैदानी जिला ऊना में ही आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम द्वारा करीब 1.60 करोड़ की शराब कब्जे में ली गई है।

शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त आईएएस अधिकारी यूनुस ने पत्रकार वार्ता के दौरान विभाग की पूरी कार्रवाई का खुलासा किया।

वीरवार से जिला भर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहे अधिकारी और उनकी पूरी टीम अवैध शराब पर लगाम कस रही है। इसके साथ ही आबकारी आयुक्त ने बताया कि मतदान से 2 दिन पूर्व और मतगणना के दिन प्रदेश भर में ड्राई डे रहने वाला है।

हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि विभागीय छापेमारी के दौरान जो अवैध शराब पकड़ी गई है उसमें से कुछ बोतलों पर लगे होलोग्राम कई साल पहले आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जाते थे। लेकिन आजकल यह होलोग्राम इस्तेमाल में नहीं है।

केवल मात्र शराब की अवैध सप्लाई को बेरोकटोक जारी रखने के लिए शराब की बोतल पर होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया। जब सघनता से उस होलोग्राम की जांच की गई तो यह पूरा जखीरा अवैध पाया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विभाग को कई मामलों की लीड हासिल हुई है।

लिहाजा उसी के आधार पर आने वाले दिनों में भी छापेमारी जारी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि पकड़ी गई शराब चंडीगढ़ और हरियाणा राज्यों से भी संबंधित है और होलोग्राम के गैरकानूनी इस्तेमाल को लेकर पुलिस के पास भी मामला दर्ज करवाया जा रहा है।

विभाग के आयुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत प्रदेश भर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान संपन्न होने से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस पर 8 दिसंबर 2022 को ड्राई डे घोषित किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...