
परागपुर- आशीष कुमार
वीरवार को आईटी संयोजक जंसवा प्रागपुर राजेश पराशर ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की मंत्री विक्रम ठाकुर ,आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक अनिल डडवाल जिला देहरा भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा से विचार विमर्श करने के पश्चात जसवा प्रागपुर की आईटी टीम में कुछ नियुक्तियां की गई हैं जो कि इस प्रकार हैं:-
मंडल सह संयोजक कर्ण शर्मा (प्रागपुर), मंडल सह संयोजक सुधीर शर्मा गांव समनोली, मंडल कार्यसमिति सदस्य मनोज गांव चलाली, अंकुश गांव जलेरा, रघुनंदन गांव कोटला की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा आईटी टीम 2022 के इलेक्शन के मद्देनजर अपनी भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार है क्योंकि कोविड-19 के कारण बदलते हुए माहौल में आईटी टीम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।
