200 विशेष बच्चों को सुनने की मशीन, कैलिपर, आर्टिफिशियल शूज, बनावटी अंग लगाए गए

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसवाल

जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में बुधवार को विशेष बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी विनोद चौधरी ने बताया कि यह विशेष बच्चों का शिविर राज्य शिक्षा विभाग के एसएसए/आरएमएसए के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर में 200 विशेष बच्चों को सुनने की मशीन, कैलिपर, आर्टिफिशियल शूज, बनावटी अंग बच्चों को लगाए गए।

विनोद चौधरी ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण दिए जाते हैं। जिला भर के 200 बच्चों को फेब्रिकेटिड सहायक उपकरण भेंट किए गए हैं, जबकि अन्य उपकरण ब्लाक स्तर पर दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध करवाए जाते हैं। फेब्रिकेटिड डिवाइस डाइट संस्थान में ही उपलब्ध करवाए जाते हैं, क्योंकि मौका पर कंपनी के एक्सपर्ट व डाक्टर्स की जरूरत रहती है, जबकि अन्य उपकरण ब्लाक स्तर पर भी उपलब्ध करवाए जाते हैं।

पहली से बारहवीं के विशेष बच्चों को दिए जाते हैं उपकरण

विभिन्न सरकारी स्कूलों में पहली से बारहवीं कक्षा में पढऩे वाले विशेष बच्चों को यह उपकरण दिए जाते हैं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत लिम्को के साथ एमओयू किया गया है। कंपनी द्वारा समय-समय पर फील्ड में एसेस्मेंट कैंप लगाए जाते हैं, वहीं यह भी परखा जाता है कि किस बच्चे को किस तरह के सहायक उपकरण की जरूरत है। कंपनी द्वारा उसी आधार पर बच्चों की सूची तैयार करके वितरण के लिए उपकरण उपलब्ध करवाती है।

इस अवसर पर लिम्को कंपनी की ओर से ऑडियोजिस्ट संतोष कुमार , विपुल सिंह, टेक्निशियन सौरभ कमल, आईईडीएसएस समन्वयक डा. अंजु शर्मा, वीना सहित डाइट स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...

210 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानें कब और कहां होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि...