2 दिन के बाद हरियाणा हिमाचल बॉर्डर पुल के पास मिली बद्दी के सिक्योरिटी गार्ड की लाश

--Advertisement--

Image

बद्दी/नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

बद्दी के सिक्योरिटी गार्ड की लाश आज दो दिन बाद हरियाणा हिमाचल बॉर्डर पुल के पास मिली है। सोमवार को सिक्योरिटी गार्ड के बहने की खबर के बाद से ही तलाश जारी थी। बीते दिनों हुई भारी बारिश के चलते पानी के बहाव में सिक्योरिटी गार्ड बह गया था।

बता दे की रविवार को झाड़माजरी के आरएम कैमिकल में कार्यरत बतौर सिक्योरिटी गार्ड रणजीत पुत्र अमरजीत निवासी डिगहली जिला बिलासपुर रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रहा था। इस दौरान अचानक दासोमाजरा के नाले में पैर फिसलने से गिर गया।

जिसे बचाने के लिए आस पास के लोगों ने कोशिश की लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के चलते युवक आगे बह गया। एनडीआरएफ यूनिट के सब इंस्पेक्टर ने कहा की सोमवार को तलाश शुरू की गई।

कम से कम 10 किलोमीटर एरिया की सर्च ऑपरेशन के बाद आज मंगलवार सुबह लाश को ढूंढ निकाला और कड़ी मशक्कत 6 घंटे के बाद सभी पत्थरों को हटाकर 3:30 बजे के करीब लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

एसपी बद्दी के बोल

एसपी आईपीएस पुलिस बद्दी मोहित चावला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि युवक के डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एनडीआरएफ टीम और पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया और आज मगलवार को हरियाणा हिमाचल बॉर्डर आरटीओ बैरियर के पास बड़े पुल के नीचे पत्थरों के बीच लाश फंसी मिली।

कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ टीम और बद्दी पुलिस ने लाश को बाहर निकाल लिया। मोहित चावला ने कहा कि लाश को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...