2 घंटे से जोत में फंसी न्यू प्रेम, नेशनल बस, 70 से 80 सवारियां है सवार

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आज हुए हिमपात के कारण जिला चंबा तथा चुवाड़ी के बीच में स्थित जोत में दो निजी बसें फंस गई हैं। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 2 घंटे से यह दोनों बसें फंसी हुई है तथा इन दोनों यात्रियों में 70 से 80 सवारियां सवार हैं जो कि रास्ते के खोले जाने का इंतजार कर रहे हैं ताकि अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

उधर मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग चंबा की ओर से चंबा से जेसीबी को सड़क खोलने के लिए जोत भेजा गया था लेकिन इसमें बर्फ को हटाने का सिस्टम ना होने के चलते अब चंबा से दूसरी जेसीबी को लाकर मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द सड़क को खोला जा सके।

यहां बताते चलें कि यहां फंसी न्यू प्रेम बस सर्विस की बस पालमपुर से छतराड़ी रूट को, तो वही नेशनल बस सर्विस की बस पालमपुर से भरमौर की ओर जा रही थी। इस दौरान भारी हिमपात के चलते यह दोनों बसें जोत के पास फंस कर रह गई।

उधर इन सवारियों को आगे बस की व्यवस्था करने के बाद चंबा की ओर रवाना कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक सवारियां पैदल ही बर्फ वाले क्षेत्र को पार कर यहां से निकल रही थीं जबकि जोत पर बर्फ का क्रम जारी था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...