2 किलो चरस सहित चंबा का व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग करते दौरान पाई कामयाबी।

बिलासपुर, 12 अप्रैल – सुभाष चंदेल

जिला की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को 1 किलो 986 ग्राम चरस सहित काबू किया है। जानकारी के अनुसार  पुलिस की टीम जनपद के लखनपुर के पास नाकाबंदी के दौरान मौजूद थी। आने जाने वाले सभी वाहनों की चैकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान मंडी की तरफ से एक ऑल्टो कार आई, जिसका चालक पुलिस को देख घबरा गया। शक के आधार पर कार की तलाशी लेने पर व्यक्ति से 1 किलो 986 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने चरस सहित व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान दिनेश कुमार, गांव शुक्रा, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसपी राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लखनपुर के पास ऑल्टो कार से 1 किलो 986 ग्राम चरस बरामद की गई है जिसमें आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...