17 और 18 नवंबर को होगी शास्त्री के 193 पदों के लिए बैचवाइज भर्ती

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश के स्कूलों में अनुबंध आधार पर शास्त्री के 193 रिक्त पदों को भरने के लिए 17 और 18 नवंबर को बैचवाइज काउंसलिंग होगी। इस भर्ती के लिए भी उम्मीदवार को अपने गृह जिला की काउंसलिंग में ही शामिल होना होगा। गृह जिला की काउंसलिंग के दौरान ही उम्मीदवार को बारह जिलों की प्राथमिकता देनी होगी।

शास्त्री की बैचवाइज भर्ती के तहत हमीरपुर में 11, कांगड़ा में 52, किन्नौर में 1, कुल्लू में 9, मंडी में 59, शिमला-सिरमौर में 4-4, सोलन में 31 और ऊना में 22 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए सामान्य वर्ग का दिसंबर 2006, ओबीसी का 2009 और एससी व एसटी वर्ग के लिए वर्ष 2009 का बैच चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...