16 वर्षीय किशोर ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

मंडी जिला के गांव कटोह के 16 वर्षीय किशोर की जहरीली वस्तु का सेवन करने पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत आने वाली डीएवी कॉलोनी में रहने वाले एक किशोर ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया।

तबियत बिगड़ती देख परिजन उसे इलाज हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज लेकर गए ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजनीश ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मंगलवार को पुलिस चौकी टांडा जिला कागडा से थाना पर सूचना प्राप्त हुई कि अभिषेक पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव कटोह डाकघर त्रिफलघाट समैला तहसील बलद्वाडा जिला ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया है और यह किशोर डीएवी कॉलेज घुमारवीं में रहता था।

डीएसपी घुमारवीं ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि पुलिस किशोर का पोस्टमार्टम करवाने के लिए रवाना हो गई है, लेकिन एक किशोर द्वारा इस तरह से जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण हुई मौत सवाल खड़े कर रही है कि आखिर 16 वर्षीय इस किशोर ने आखिरी जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...