15 वर्षीय किशोरी के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला ऊना के अम्ब के प्रताप नगर में 15 वर्षीय किशोरी हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने तीन दिन के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने अम्ब कस्बे के बार्ड तीन के ही 26 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान आसिफ मुहम्मद उर्फ हनी पुत्र ताज मोहम्मद के रूप में हुई है।

बड़ी बात है कि इस मामले को लेकर वीरवार शाम को जिस तरह से पुलिस हरकत में आई थी उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि पुलिस के हाथ में कोई बड़ा सुराग हाथ लग चुका है और पुलिस जल्द ही इस ब्लाइंड मर्डर केस का पटाक्षेप कर सकती है।

पुलिस वीरवार शाम तक इस केस में गिरफ्तार किए गए युवक समेत करीब डेढ़ दर्ज लोगों से पूछताछ कर चुकी थी। लेकिन मिले सुरागों की वजह से पुलिस की शक की सुई इस युवक पर ही थी। युवक से शाम से लेकर देर रात तक चली लंबी पूछताछ के बाद आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपित पिछले वर्ष किशोरी के घर मे पलंबरिंग का काम भी कर चुका है। वर्तमान में वह लोगों के घरों में अखबार बांटने का काम करता है। मंगलवार को वारदात वाले दिन आरोपित दोपहर के समय किशोरी के घर गया था।

यहां पर आरोपित और किशोरी के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हुई और फिर आरोपित ने किशोरी का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।

किशोरी की हत्या करने के कारण क्या रहे हैं इसका खुलासा आज पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर प्रेसवार्ता करके करने वाले हैं। लेकिन बताया जा रहा है एक तरफा प्यार का यह सारा मामला है। आरोपी प्राची से एकतरफा प्यार करता था। इसी की वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया।

हथियार भी किया बरामद

पुलिस ने युवक से हत्या के लिए उपयोग किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित ने किशोरी की हत्या पेपर कटर ब्लेड से गला रेत कर की है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...