15 मील में पुल से ब्यास नदी में गिरकर व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

थाना पतलीकूहल के अंतर्गत 15 मील में पुल से ब्यास नदी में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बैंची (रायसन) निवासी चुनी लाल (36) पुत्र खूब राम हरिपुर मनसारी में चिकन की दुकान चलाता था।

कुल्लू – अजय सूर्या

थाना पतलीकूहल के अंतर्गत 15 मील में पुल से ब्यास नदी में गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बैंची (रायसन) निवासी चुनी लाल (36) पुत्र खूब राम हरिपुर मनसारी में चिकन की दुकान चलाता था।

शुक्रवार रात वह अपनी गाड़ी (एचपी 01के-8316) को लेकर अपने 3 दोस्तों के साथ एक को छोड़ने पतलीकूहल गया था तथा वापसी पर 15 मील पुल पर वह कोई चीज फैंकने के लिए गया, मगर वह खुद भी अचानक नदी में गिर गया।

जब वह काफी देर तक गाड़ी में वापस नहीं आया तो गाड़ी में बैठे उसके 2 दोस्तों ने उसको काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला, जिस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पतलीकूहल थाने की टीम रातभर भारी बारिश में उसकी तलाश नदी किनारे करती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह उसका शव पुल से नीचे कुछ दूरी पर ब्यास नदी के किनारे मिला।

थाना प्रभारी पतलीकूहल राजीव लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...