15 मिनट आ रहा पानी, लोगों ने तंग आकर जलशक्ति विभाग के दफ्तर पर बोला हल्ला

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

क्षेत्र में हो रही मानसून की भारी बारिश के बावजूद ग्राम पंचायत बलाह कोटला के गांव बलाह, बल्ला एवं बडेड़ के ग्रामीण पेयजल की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। इन ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग उपमंडल कोटला में पेयजल आपूर्ति न होने के चलते धरना-प्रदर्शन किया।

लोगों का कहना है कि पहले हमें एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति होती थी, जिससे हमारा गुजारा हो जाता था, अब कई क्षेत्रों में मात्र 15 मिनट ही जल आपूर्ति हो रही है और कई घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे लोगों को स्वच्छ पेयजल के लिए तड़पना पड़ रहा है। हमें प्राकृतिक जलस्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि हमे टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है जिससे आर्थिक व मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को गांववासियों ने जल शक्ति विभाग कोटला में पेयजल आपूर्ति न होने के चलते धरना-प्रदर्शन किया तथा जल शक्ति विभाग के खिलाफ जमकर रोष निकाला। उन्होंने चेताया कि अगर दो दिन में पेयजल समस्या का हल न हुआ तो दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

सहायक अभियंता के बोल

इस संदर्भ में सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग उपमंडल कोटला विजय नाग का कहना है कि विभाग में लगातार कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हो रही है और नए लोगों की भर्ती नहीं हो पा रही है। इस समय उपमंडल में लगभग 35 कर्मचारी कम हैं। जिस कारण से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...