15 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, 35 लोग हुए बेघर

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

विधानसभा क्षेत्र द्रंग के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कमांद के गाडनाल में 15 कमरों के दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के अनुसार अचानक घर में आग लग गई और देखते ही देखते इतनी ज्यादा भड़क गई कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

मकान के जलकर राख होने से 35 लोग बरसात के मौसम में बेघर हो गए हैं। परिवार का कहना है कि उनके पास अब कुछ नहीं बचा है। बर्तन से लेकर बच्चों की कपड़े, किताबें, पैसा सब जलकर राख हो गया। तन पर पहने हुए कपड़े ही उनके पास अब शेष बचे हैं। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आग इतनी तेजी से फैली की एकदम सब कुछ राख हो गया, लोगों से ही परिवार को आग की सूचना मिली थी।

लाखों गहने और कीमती सामान आग में हुआ राख

बता दें कि ये घर नबरतरू का है जो अपने पांच बेटों और उनके परिवारों सहित इसी मकान में रहता था। नबरतरू राम ने बताया कि अग्निकांड के समय मैं अपनी पोती को उपचार के लिए शिमला लेकर गया हुआ था, मेरी पोती कैंसर से पीड़ित है, जैसे ही घटना की सूचना मिली तो तुरंत वापस घर पहुंचा, लेकिन तब तक सबकुछ राख के ढेर में तबदील हो चुका था। घर पर बहुओं और पौत्रबधू के लाखों की कीमत वाले गहने और कीमती सामान था, जोकि जलकर पूरी तरह से राख हो गया है।

आग के कारणों का नहीं चला पता

नबरतरू ने विपदा की घड़ी में प्रदेश सरकार, प्रशासन और दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग से पटवारी मौके का जायजा ले चुके हैं। उम्मीद है कि हमें जल्द ही मदद मिलेगी। वहीं, पुलिस ने आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...