
हमीरपुर – अनिल कपलेश
जिला के भोरंज इलाके में 14 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है पीड़ित की शिकायत पर भोरंज पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
यूपी की रहने बाली इस नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी जब परिजनों को दी तो उन्होंने थाने में जाकर इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी ।
पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया है और जिस युवक पर उसने रेप करने का आरोप लगाया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
