14 मई को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

मंडी जिले के सभी न्यायालयों में 14 मई को राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाएगा । इनमें विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर होगा ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के सचिव सूर्य प्रकाश ने बताया है कि लोक अदालत में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट मामले, मोटर एक्सीडेंट केस, बीमा संबंधी मामले, वैवाहिक मतभेद, दीवानी मामले, आपराधिक कंपाउंडिंग मामलों के साथ साथ अन्य किसी भी श्रेणी के मामले निपटाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, उन मामलों का भी लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा ।

सूर्य प्रकाश ने कहा कि यदि कोई इच्छुक व्यक्ति लोक अदालत में अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 14 मई से पहले मंडी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडी के दूरभाष नम्बर 01905-235428 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...