13 -14 सितम्बर को यहां बिजली रहेगी गुल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 10 सितम्बर- राजीव जस्वाल

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल एक के सहायक अभियंता रमण भरमौरिया ने जानकारी दी है कि 33/11 केवी कालापुल फीडर और 11 केवी धर्मशाला फीडर में विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत कार्यों के दृष्टिगत 13 सितम्बर, 2021(सोमवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक धर्मशाला के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कोतवाली बाजार, आईपीएच परिसर, एमसी कार्यालय, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, न्यायालय परिसर, टेलिफोन एक्सचेंज, एसपी कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, डिपो बाजार, सिविल लाईन्ज, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक शामनगर, पुलिस लाईन्ज, एक जोत कॉलोनी, चीलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, स्कूल शिक्षा बोर्ड, आकाशवाणी, चेलियां, डिग्री  कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह के कुछ क्षेत्र, स्टेडियम, सरस्वती नगर, सिविल लाईन्ज, सिविल बाजार, फोरेंसिक लैब, माईक्रोवेव टेलिफोन एस्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट पेट्रोल पंप, गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, सर्किट हाउस, आफिसर कॉलोनी चीलगाड़ी, मैक्लोड़गंज के कुछ क्षेत्र, संजय मार्ग और आस पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

विद्युत उपमंडल-दो धर्मशाला के सहायक अभियंता विजय दीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी मंदल फीडर में विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत के कारण इस फीडर के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र मंदल, मसरेहड़, भड़वाल, त्रैम्बलू, हरनेड़, घियाना, खुर्द, ढ़गवार, खटेहड़, मनेड़, अप्पर बगली, कोहाला, मटौर तथा आस-पास के क्षेत्रों में 14 सितम्बर, 2021(मंगलवार) को प्र्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...