13 घंटे बंद रहने के बाद एकतरफा यातायात के लिए बहाल हुआ चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे

--Advertisement--

 

मंडी – अजय सूर्या                                                                                            

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे एक बार फिर से रात भर यातायात के लिए बंद रहा। इस दौरान हाईवे एक नहीं बल्कि दो स्थानों पर बंद हो गया था। करीब 13 घंटे के बाद शुक्रवार सुबह इसे एकतरफा यातायात के लिए बहाल किया गया है।

पहला घटनाक्रम पंडोह के औट के बीच आने वाले खोतीनाला के पास घटित हुआ। यहां एक भारी-भरकम मशीनरी को लेकर जा रहा बड़ा ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया।

हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद यहां पर छोटे वाहनों की आवाजाही को रात को ही सुनिश्चित कर दिया गया और छोटे वाहनों को आगे भेज दिया गया लेकिन बड़े वाहन रात भर यहीं पर फंसे रहे। सुबह बड़ी मशीनें मौके पर आने के बाद ट्राले को एक तरफ हटाया गया।  जिसके बाद यहां हाईवे बड़े वाहनों के लिए एकतरफा यातायात के लिए बहाल हो पाया है।

दूसरी घटनाक्रम रात 11 बजे मंडी से पंडोह के बीच 9 मील के पास हुई। जहां पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया।

लोगों ने रात भर डर के साए में गुजारी रात

हाईवे के बंद होने की सूचना मिलने के बाद मंडी जिला पुलिस ने यातायात को मंडी और औट के पास ही रोकना शुरू कर दिया था। लेकिन जो वाहन पहले से आगे चले गए थे उन्हें डर के साए में रात गुजारनी पड़ी। रात भर बारिश भी होती रही जिसके कारण डर का माहौल अधिक देखने को मिला। कुछ छोटे वाहनों ने वैकल्पिक मार्गों से भी अपनी यात्रा की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को

हिमखबर डेस्क  मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस...

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी के वार्षिक समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ने नवाजे मेधावी

भटियात वि.स. क्षेत्र के अंतर्गत सिहुंता तहसील के मौहल...