12 वर्ष बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा उद्घोषित अपराधी, जानिए किस मामले में था फरार

--Advertisement--

Image

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने 12 वर्षों के बाद एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। इसे न्यायालय की ओर से उद्घोषित अपराधी करार दिए जाने के साथ ही इसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। इस पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि वर्ष 2009 में उक्त उद्घोषित अपराधी सरवरी बाजार में एक दंपति से सोने की चेन, कैश और मोबाइल छीनकर भागा था। अब पीओ सैल ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 382, 326 और 34 के तहत केस दर्ज है। उद्घोषित अपराधी की पहचान पूर्ण चंद उर्फ पूर्णिया निवासी नजदीक सिनेमा हाल सरवरी बाजार कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी गौरव सिंह ने उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...