12 मई को रिलीज़ होगा काव्या वर्षा का लिखा गीत ओ जाने जां..

--Advertisement--

Image

भलाड, शिबू ठाकुर

स्कूल की दहलीज को भी छू न पाने के बाद भी शारीरिक रूप से अक्षम होनहार दरकाटी की बेटी काव्या वर्षा दिन प्रतिदिन सफलता के मुकाम हासिल कर रही है| पिछले साल से सुर्खियों में चल रहा है काव्या का लिखा गीत ओ जाने जां.. आखिरकार रिलीज़ होने जा रहा है|

बेहद रोमांटिक गीत, जिसे नूरपुर के एकलव्य सेन ने गाया है, बैजनाथ की विशाली होंगीं मुख्य भूमिका में, और म्यूजिक दिया है अकीर ने, यह गाना गैरेज म्यूजिक बैनर तले रिलीज़ होगा| जिसके प्रोडूसर सौरभ गुप्ता हैं|

इस गाने को बैजनाथ और बीड़ चौगान के आस पास फिल्माया गया है| काव्या वर्षा ने पत्रकारों और श्रोताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया| जिन्होंने अपने सहयोग और प्यार से काव्या वर्षा के पंखो को हवा दी है|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...