12 फुट बर्फ में दबी दुकानें-ढाबे, बिजली-पानी बंद

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर अबतक 12 फीट हिमपात हो चुका है। चूड़धार में चार दिन तक दिन-रात लगातार बर्फबारी हुई। इससे चूड़धार में सभी ढाबे और दुकानें बर्फ के नीचे पूरी तरह दब गए हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। चूड़धार में गिरी 12 फीट बर्फ विस्तार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर अबतक 12 फीट हिमपात हो चुका है।

चूड़धार में चार दिन तक दिन-रात लगातार बर्फबारी हुई। इससे चूड़धार में सभी ढाबे और दुकानें बर्फ के नीचे पूरी तरह दब गए हैं। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है। स्वामी कमलानंद गिरि के आश्रम में लगा सौर ऊर्जा सिस्टम भी भारी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। चूड़धार में अकेले रह रहे स्वामी कमलानंद से किसी का भी संपर्क नहीं हो पाया था।

मंगलवार को स्वामी ने चूड़ेश्वर सेवा समिति के प्रबंधक बाबूराम शर्मा को खुद फोन करके बताया कि चूड़धार में चार दिन के भीतर ही इतनी बर्फबारी हुई है जितनी इससे पहले तीन महीनों के दौरान नहीं हुई। विज्ञापन स्वामी ने बताया कि चूड़धार में विद्युत आपूर्ति पिछले कई दिन से ठप है। वह सौर ऊर्जा सिस्टम से ही गुजारा कर रहे थे। भारी बर्फबारी के कारण सौर ऊर्जा सिस्टम ने भी काम करना बंद कर दिया है और वह पिछले तीन दिन से आश्रम में अंधेरे में ही रहने के लिए मजबूर हैं।

स्वामी ने बाबूराम शर्मा को बताया कि चूड़धार में मार्च व अप्रैल महीने तक बर्फबारी होती है। पिछले चार दिन में ही 12 फीट बर्फ गिर चुकी है। अभी तीन महीने तक और बर्फबारी होने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...