12 जुलाई को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए आयोजित होगी कार्यशाला

--Advertisement--

इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज डीइइ चंबा व दूरभाष नंबर 01899-222209 पर कर सकते है संपर्क 

चंबा , 30 जून – भूषण गुरुंग

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के सही दिशा में मार्गदर्शन के लिए 12 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर 1  बजे तक एक कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला का आयोजन मॉडल कैरियर सेंटर व जिला रोजगार कार्यालय बालू चंबा में किया जाएगा जिसमें सिविल सेवा परीक्षा, (आईएएस, आईपीएस, एचएएस और एचपीएस) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा संबंधी सवाल पूछने,  तैयारी करने को लेकर,  पेपर पेटर्न, और वैकल्पिक विषय चुनने जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला में  भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2021 के अधिकारी  ईशांत जसवाल कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे जो अभ्यार्थियो का मार्गदर्शन  करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जो सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस कार्यशाला में भाग ले सकते हैं। कार्यशाला में भाग लेने के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज डीइइ चंबा व दूरभाष नंबर 01899-222209 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...