10.200 कि०ग्रा० चरस बरामदगी मामले में नशा तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार

--Advertisement--

10.200 कि०ग्रा० चरस बरामदगी मामले में नशा तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार।

बद्दी – रजनीश ठाकुर

पुलिस थाना बद्दी की पुलिस टीम द्वारा गांव खावड़ियां संडोली के पास चैकिंग के दौरान एक गाड़ी नम्बर HP81-2679 से कुल 10.200 किलोग्राम चरस बरामद करके नियमानुसार उपरोक्त मुकदमा दर्ज करके दो अभियुक्तों दिनेश कुमार व अजय कुमार निवासी चंबा को गिरफ्तार करके नियमानुसार कार्यवाई की गई थी।

जो कल दिनांक 27-01-2025 को बद्दी पुलिस की पुलिस टीम द्वारा नशा तस्करी के मुख्य सरगना अन्कु पुत्र हंस राज निवासी धन्धोरी, डाक० भांडल, तह० सलूनी, जिला चम्बा, हि०प्र० को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे कल अदालत नालागढ़ में पेश करके दिनांक 30-01-2025 तक रिमांड प्राप्त किया गया और इस मामले की विस्तृत जांच चल रही है व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह गिरफ्तारी बद्दी पुलिस ने अग्रगामी संबंध के अन्तर्गत की है, जो क्षेत्र में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के संकल्प के अधीन यह एक बड़ी जीत है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा के बोल 

जानकारी देते हुए एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि नशे के सौदागरों को बक्शा नहीं जाएगा और जनता से अपील कि वे अवैध नशे, नशीली दवाईयां व गतिविधियों के बारे में पुलिस के साथ कोई भी जानकारी साझा करें ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...