10वीं, 12वीं पास के लिए एनडीए में सीधी भर्ती, क्लर्क, एमटीएस, कुक समेत कई पदों पर पाएं नौकरी

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

अगर आपने 10वीं, 12वीं पास कर ली है तो आपके लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आया है. वह भी नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए में. ऐसे में किन किन पदों पर कितनी भर्तियां की जानी है और कहां आवेदन किया जा सकता है इसकी पूरी जानकारी आप यहां देख लें और समय रहते अपना फॉर्म भर लें.

बता दें कि यह भर्ती राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में निकाली है. भर्ती के माध्यम से यहां पर लोअर डिवीजन क्लर्क, पेंटर, ड्रॉट्समैन, कुक, फायरमैन, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत कई अन्य पद भरे जाएंगे. कुल 251 वैकेंसी निकाली गई है. जो कि इस प्रकार है-

यहां देखें नोटिफिकेशन nda-recruitment-2023

मल्टी टास्किंग स्टाफ – 182
लोअर डिवीजन क्लर्क – 27
पेंटर – 1
ड्रॉट्समैन – 1
सिविल मोटर ड्राइवर – 8
प्रिंटर – 1
सिनेमा प्रोजेक्शनिस्ट – 1
कुक – 12
फायरमैन – 10
ब्लैकस्मिथ – 1
बेकर – 2
साइकिल रिपेयरर – 5

कहां करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ndacivrect.gov.in पर जाकर भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा. ध्यान दें कि विज्ञापन जारी होने के 21 दिनों के भीतर आवेदन किया जा सकता है. यानी 20 जनवरी तक फॉर्म भर सकते हैं.

कैसे मिलेगी नौकरी

पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं स्क्रीन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. कुल वैकेंसी से 10 गुना उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...