10वीं कक्षा में पड़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के अंतर्गत तलाई थाना पुलिस ने एक प्रवासी मजदूर को 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रवासी मजदूर हमीरपुर में किराए के कमरे में रह रहा था। घटना सोमवार शाम की है।

जानकारी के अनुसार इस मामले में सब इंस्पेक्टर थाना तलाई नरेश कुमार ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, आरोपी पीड़िता को शाम करीब 5 बजे एक अकेले कमरे में ले गया, जहां उसने उस लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

परिवारजनों ने कमरे के अंदर ही प्रवासी मजदूर को दबोच लिया और पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग हैं।

आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत धारा 376 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है मंगलवार को उनका सिविल अस्पताल बरठीं में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...