09.96 ग्राम चिट्टे के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चंबा पुलिस के विशेष अन्वेषण दल ने हैलिपैड चौक बनीखेत के पास नाकाबंदी के दौरान पठानकोट से चंबा की ओर आ रही एक इनोवा कार मे सवार तीन युवकों से कुल 09.96 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया।

आरोपियों की पहचान सरनजीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह गाँव अजनाला डाकघर चमीयारी तहसील अजनाला जिला अमृतसर उम्र 25 वर्ष, हरजिन्दर सिंह पुत्र दवीन्द्र गाँव अजनाला डाकघर चमीयारी तहसील अजनाला जिला अमृतसर उम्र 28 वर्ष तथा सुखदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह गाँव राजिंदर नगर तहसील व जिला अमृतसर उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।

डीएसपी डलहौजी हेमंत कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उपरोक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना डलहौजी मे मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21, 25, 29 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है व मुकदमा में आगामी अन्वेषण जारी है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यह पापा की परियां नहीं, शेरनियां हैं…जलेबी और पकौड़ों का ऐसा स्वाद, ताउम्र रखोगे याद

हिमखबर डेस्क मेले में घूमते लोगों के बीच जलेबी और पकौड़ों...

सरकार की अनदेखी या सिस्टम की नाकामी? टांडा में दिल के मरीज असुरक्षित: परमार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व विधानसभा...

मां चिंतपूर्णी का चमत्कार! मन्नत पूरी हुई तो पंजाब से दौड़ा आया भक्त, दरबार में अर्पित किया चांदी का छत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री...