देहरा – शिव गुलेरिया
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन देहरा के हरिपुर में क्रिकेट सब सेंटर हरिपुर के लिए 2 अप्रैल को खिलाड़ियों के ट्रायल लेगा.

इस बारे जानकारी देते हुए सब सेंट्रल के मुख्य कोच गुलशन चौधरी ने बताया कि HPCA के सब सेंटर हरिपुर के लिए वर्ष 2023-24 के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 02 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरिपुर के मैदान में स्थित सब सेंटर में ट्रायल होंगे.
उन्होंने बताया कि यह ट्रायल 9 बर्ष से 19 वर्ष तक के खिलाड़ियों के होंगे जिसमे लड़के व लड़कियां दोनों का चयन किया जाएगा.

गुलशन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने इस के लिए एक चयन समिति का गठन किया जो 02 अप्रेल को ट्रायल लेगी. उन्होंने आगे बताया कि इस ट्रायल के लिए किसी भी तरह की कोई भी फीस खिलाड़ियों से नही ली जाएगी.
गौरतलब है कि खिलाड़ियों के चयन के बाद ट्रायल में पास हुए खिलाड़ियों को हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन सब सेंटर हरिपुर में कोचिंग देगा.

