ज़िले में नर कंकाल मिलने से सनसनी, ये जताई जा रही आशंका…

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

जिला के सलोगड़ा के हरठ गांव के साथ लगते जंगल में एक गला सड़ा शव (कंकाल) मिलने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि शव किसी पुरुष का है।

जानकारी के अनुसार सलोगड़ा के हरठ गांव के साथ लगते जंगल में नाले के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव (कंकाल) गली सड़ी अवस्था में मिला। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पंचायत प्रधान ने शव की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है।

एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव देखने में काफी पुराना प्रतीत हो रहा है और जानवरों द्वारा भी नोचा गया है। वहीं शव के ऊपर नीले रंग की निकर और ग्रे रंग का ट्राउजर व काले रंग के जूते बरामद हुए है, जिससे शव किसी पुरुष का प्रतीत हो रहा है।

वहीं शव को सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। वीरवार को आईजीएमसी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...