हौसलों की लंबी उड़ान: ब्रिटेन को पछाड़ विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना हिंदोस्तान

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – ब्यूरो

कभी जिसने हिंदोस्तान पर राज़ किया था, आज उसी देश को भारत ने अर्थव्यवस्था के मामले में पछाड़ दिया है। हम बात कर रहे हैं ब्रिटेने की, जो कि अर्थव्यवस्था में हिंदोस्तान से पिछड़ गया है। जी हां! भारत ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और ब्रिटेन इस मामले में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

दस साल पहले भारत इस मामले में 11वें स्थान पर था, लेकिन हौसलों और मेहनतकश हिंदोस्तानियों की बदौलत आज भारत की अर्थव्यवस्था पांचवें पायदान पर है। भारत से आगे सिर्फ अमरीका, चीन, जापान और जर्मनी रह गए हैं।

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है, जिसकी बदौलत भारत यहां तक पहुंचा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का टारगेट फिक्स किया है।

भारत ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के सात प्रतिशत की तेजी से बढऩे का अनुमान है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के आंकड़ों के मुताबिक यह जोड़ अमरीकी डॉलर पर आधारित है, जिसमें भारत ब्रिटेन से आगे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...