हो गया मतदान! नौनिहालों ने चुन ली अपने स्कूल की नई सरकार

--Advertisement--

Image

मंडी, 11 नवंबर

शनिवार को हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के चुनाव के लिए मतदान होना है। ऐसे में अधिक से अधिक संख्या में मतदान कैसे करवाया जाए, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास हो रहे हैं।

मंडी शहर के डीएवी स्कूल ने भी मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कुछ हटकर करने की सोची। यहां स्कूल प्रबंधन ने एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए स्कूल परिसर में मतदान की प्रक्रिया का संचालन किया।

स्कूल में चार पार्टियां बनाई गई और उन पार्टियों के मेनिफेस्टो बनाए गए। बच्चों ने प्रचार किया, वोट मांगे और फिर मतदान हुआ। बच्चों को बताया गया कि मतदान कैसे होता है।

उन्हें कौन सा पहचान पत्र अपने साथ ले जाना होता है और फिर मतदान केंद्र पर उनकी पहचान की जाती है। इसके बाद उनकी उंगली पर स्याही लगाई जाती है, जिसके बाद हस्ताक्षर करके उन्हें ईवीएम मशीन के पास जाकर मतदान करना होता है।

स्कूल प्रभारी सीमा आहूजा और शिक्षिका पूनम दीप कौर ने बताया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान होना भी जरूरी है। कल को यही बच्चे देश के मतदाता बनेंगे।

इन्हें इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि चुनाव क्या होता है और मतदान कैसे किया जाता है। बच्चों को जो स्कूल में बताया गया वो अपने अभिभावकों को भी बताएंगे और उनसे मताधिकार का इस्तेमाल करने का आग्रह करेंगे।

वहीं, बच्चों में स्कूल में करवाई गई इस एक्टिविटी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जो चार पार्टियां बनाई गई थी, उनकी तरफ से स्कूल के बेहतरीन संचालन के लिए मेनिफेस्टो भी बनाए गए थे। नन्हें-मुन्नों ने सभी से अपने मताधिकार का सही इस्तेमाल करने का आह्वान किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...