होली पर हिमाचल में गोलीकांडः कहां लगी गोली और कैसे ही पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर की तबीयत, डॉक्टर ने बताया सब

--Advertisement--

बंबर ठाकुर पर होली के दिन 25 गोलियां चलाई गईं, बंबर ठाकुर की जांघ में गोली लगी, जान बच गई, 2012 में बंबर ठाकुर कांग्रेस के विधायक बने थे। 

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है। होली के दिन प्रदेश में खून की होली खेली गई। बिलासपुर में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर अज्ञात हमलावरों ने करीब 12 राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हो गए।

बंबर ठाकुर को इलाज के लिए शिमला के आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया है और वहीं, पीएसओ को एम्स बिलासपुर में किया गया है। पूरे मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश में खासी चर्चा है और लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठ रहे हैं।

उधर, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चार हमलावर दिखाई दे रहे हैं। दो हमलावर बंबर ठाकुर पर फायरिंग करते हैं, जबकि दो गेट पर खड़े रहते हैं. इस दौरान उनका पीएसओ भी गोली चलाता है, लेकिन उसे भी गोली लगती है।

गौरतलब है कि होली के दिन की यह घटना है और बंबर ठाकुर अपनी पत्नी के सरकारी आवास पर मौजूद थे। उनके बेटे ईशान सिंह ने बताया कि वह होली खेलने के बाद नहाने के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने गोली चलने की आवाजें सुनी, जब बाहर आए तो देखा उनके पिता को गोली लगी है।

आईजीएमसी डॉक्टर महेश के बोल

शिमला में आईजीएमसी के डॉक्टर महेश ने बताया कि बंबर ठाकुर की हालत स्थिर है और उनके थाई के थोड़ा ऊपर गोली लगी है। उन्होंने कहा कि गोली के अंदर जाने का घाव है, लेकिन गोली के बाहर निकले का घाव नहीं है और ऐसे में गोली शरीर के अंदर ही है और उनके टेस्ट किए जा रहे हैं और जल्द ही गोली को निकाला जाएगा।

बंबर ठाकुर के भाई के बोल

उधर, शिमला में आईजीएमसी अस्पताल के बाहर बंबर ठाकुर के भाई ने बताया कि चिट्टा माफिया के खिलाफ उनके भाई लड़ रहे थे और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जा रहा था।

सीएम, विक्रमादित्य सिंह और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के बोल

इस गोलीकांड को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है और उन्होंने बंबर ठाकुर से बात की है।

सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है और प्रदेश में कानून व्यवस्था काफी अच्छी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।

एसपी संदीप धंवल के बोल

एसपी संदीप धंवल ने बताया कि कुछ लोगों को डिटेन किया गया है और पूछताछ की जा रही है और हमलावरों की पहचान में थोड़ा समय लग रहा है और पूरी कोशिश की जा रही है और कुछ लोगों को जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

जय राम ठाकुर के बोल

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में हुआ गोली कांड अत्यंत चिंताजनक है। इस तरह की घटना से यह स्पष्ट है की प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस गोली कांड के जो भी दोषी हैं, वे जल्द से जल्द कानून की गिरफ्त में होंगे। इस गोली कांड में घायल लोगों के अति शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...