हैप्पी बर्थडे वीरभद्र सिंह: 87 साल के हुए वीरभद्र सिंह, CM जयराम ने दी बधाई

--Advertisement--

Image

शिमला:जसपाल ठाकुर

 

हिमाचल प्रदेश के छह बार के सीएम रहे वीरभद्र सिंह आज यानी बुधवार को 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि हर बार वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहता था।

 

लेकिन इस बार वीरभद्र सिंह दूसरी बार कोरोना को मात देने के बाद अभी अस्पताल में भर्ती हैं, फिलहाल वीरभद्र सिंह की सेहत में सुधार है और उन्हें कोविड वार्ड से आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है,लेकिन प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता उनका जन्मदिन जोश के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं।

 

राजा वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी बधाई दी है। सीएम ने बधाई देते हुए अपने ट्वीटर अकॉउंट पर लिखा है ‘हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, माँ भीमाकाली जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे, आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हों, माता रानी से यही कामना करता हूं।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...