हुस्न का जाल बना रहा कंगाल! Honey Trap का शिकार हुए शख्स ने गंवा दिए 20 लाख, पुलिस से लगा रहा गुहार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

कांगड़ा जिला में हनी ट्रैप में फंसाकर एक शख्स से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. ठगी का शिकार हुए पीड़ित शख्स ने एसपी कांगड़ा को शिकायत पत्र सौंपकर मामले की तफ्तीश करके दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है.

पीड़ित शख्स ने बताया कि डेढ़ साल पहले फेसबुक पर उसे एक महिला का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था, उसके बाद उसी आईडी से पैसे मांगने के साथ धमकियां भी दी जाने लगीं. इसके चलते पीड़ित शख्स ने अब पुलिस की चौखट नापते हुये न्याय के लिये दरवाजा खटखटाया है.

पीड़ित शख्स के साथ हनी ट्रेप मामले को लेकर एसपी कांगड़ा डॉ खुशहाल शर्मा ने बताया कि इस मामले में पीड़ित शख्स का वीडियो बनाया गया है और उसे ब्लैकमेल किया गया. फिर नकली सीबीआई ऑफिसर और जज बनकर पीड़ित शख्स को मेल की गई है. जिसमें शातिरों के झांसे में आकर पीड़ित ने जमीन बेचकर 18 से 20 लाख रुपया गंवा दिया है.

इस घटना में पीड़ित व्यक्ति का पूरा परिवार परेशान है. उन्होंने कहा कि नगरोटा बंगवा पुलिस थाना में इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है. पैसा दिलाने में किस-किस की भूमिका रही. पुलिस इसकी भी जांच करेगी और आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

पुलिस का कहना है कि हनी ट्रैप और कई तरह के ट्रैप साइबर माफिया कर रहे हैं, जिसके बारे में समय-समय पर लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है, बावजूद इसके ये मामलात थमने का नाम नहीं ले रहे.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...