धर्मशाला, राजीव जसबाल
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव केवल सिंह पठानिया ने महिला कांग्रेस और कांग्रेस कार्यकार्यताओ के साथ नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नं०1 के काँग्रेस प्रत्याशी सुधा राणा के पक्ष में घर घर जा कर प्रचार करके समर्थन मांगा।पठानिया ने कहा कि जनता का काँग्रेस प्रत्याशी सुधा राणा को भरपूर साथ मिल रहा है।धर्मशाला नगर निगम इस बार भी काँग्रेस अपना परचम लहरायेगी।
काँग्रेस के धर्मशाला नगर निगम के किये विकास कार्यो को जनता तक पहुँचाया।भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता में उजागर किया।पठानिया ने कहा कि भाजपा हमेशा झूठ और जातपात को फैला कर सत्ता तक पहुचना चाहती है।
लेकिन इस बार धर्मशाला कि जनता भाजपा की चिकनी चोपड़ी बातों में नही आने बाली है।इस बार भी धर्मशाला की जनता धर्मशाला के विकास के लिए जनता नगर निगम के कांग्रेस प्रत्याशियों को जिता कर विकास को चुनना चाहती है.