हिमाचल: सड़क किनारे खड़े ट्रक से नगदी व बैटरी ले उड़े चोर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 12 अक्तूबर – सुभाष चंदेल

सदर पुलिस थाना के तहत चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। हालात यह हो गए हैं कि अब ट्रकों को सड़क के किनारे खड़ा करना चालकों व ट्रक ऑपरेटरों को मुश्किल हो गया है।

बिलासपुर में जहां पहले भी ट्रक चोरी और ट्रक के भीतर चोरी को अंजाम देते हुए ट्रकों से सामान चोरी के मामले सामने आए हैं, वहीं एक बार फिर चोरों ने सड़क के किनारे खड़े ट्रक से नगदी व अन्य सामान को चोरी कर लिया है।

ताजा घटना में हरिपाल, पुत्र स्वर्गीय जगदीश सिंह, गांव ढलियार, डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने अपना ट्रक नौणी चौक से थोड़ा आगे बिलासपुर की तरफ काकू पंचर वाले की दुकान के साथ लगाया था।

शाम करीब 8 बजे ट्रक लॉक करने के बाद अपने घर कल्लर (ढलियार) चला गया। अगले दिन करीब 10 बजे ट्रक के पास आया और ट्रक खोला तो अंदर सीटें ऊपर नीचे थी। चैक करने पर ट्रक की बैटरी, जैक रोड, व्हीलपाना व 20 हजार रुपए गायब थे।

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह चोरी चोरों ने ट्रक की कंडक्टर साइड के कार्नर वाली खिड़की के शीशे को निकाल कर लॉक खोल कर की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...