हिमाचल : सरिया बनाने वाली कंपनी की भट्ठी में ब्लास्ट, झुलसे 8 मजदूर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, 28 अगस्त – सुभाष चंदेल 

जिला के गवाल्थाई औद्योगिक क्षेत्र में अग्रवाल स्टील इंडस्ट्री कंपनी की भट्टी में अचानक ब्लास्ट होने के कारण 8 लोग बुरी तरह से झुलस गए है।

जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ऊना ले जाया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों को वहां से पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी में ही काम कर रहे दीप राम नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक रात करीब 2:30 बजे सरिया बनाने वाली कंपनी की भट्टी में ज्यादा स्टीम बनने के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। इस दौरान तरल पदार्थ (लावा) निकलकर उसके अन्य साथियों पर गिर गया, जिससे उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया।

व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि हादसा कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। यदि उनके पास सेफ्टी किट होती तो शायद बचाव हो जाता। मामले की पुष्टि एसएचओ थाना कोट गौरव ने की है।

उधर, सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी ट्वीट के माध्यम से कहा कि ” जिला बिलासपुर के अंतर्गत एक कारखाने में आग की चपेट में आने से 8 मजदूरों के घायल होने वाली खबर चिंताजनक है।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती करवा दिया है। सभी को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...