हिमाचल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर, 3 मई तक कर सकते हैं आवेदन; ये है पूरी प्रक्रिया

--Advertisement--

हिमाचल विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों में प्रोफेसर की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 3 मई, नौ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। विश्वविद्यालय ने एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के कुल नौ पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 3 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विभिन्न विभागों में भर्तियां

पीजी सेंटर शिमला में डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद, रूसी और फ्रेंच भाषा में सहायक प्रोफेसर के एक-एक पद, डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में सहायक प्रोफेसर के तीन पद, और भौतिक विज्ञान में सहायक प्रोफेसर का एक पद भरा जाना है।

पुराने आवेदकों के लिए सूचना

यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विषय में सहायक प्रोफेसर के दो पद भरे जाएंगे। पूर्व में जारी विज्ञापनों के आधार पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा अपडेट करना होगा। उन्हें अपने लॉग इन आईडी के माध्यम से सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...