हिमाचल में 11 DSP के तबादले, मनीष चौधरी होंगे चम्बा के नए डीएसपी

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

सूबे में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर फेरबदल हुआ है। सुक्खू सरकार ने 11 डीएसपी को इधर से उधर किया है, जबकि एक को तैनाती मिली है। बदले गए सभी पुलिस अधिकारी एचपीएस रैंक के हैं। सरकार ने शुक्रवार रात इस सम्बंध में अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना के मुताबिक पांचवीं आईआरबी बटालियन बस्सी के डीएसपी विकास कुमार धीमान को ज्वालामुखी का एसडीपीओ लगाया गया है। वहीं इस पद पर रहे लाल मन को बड़सर का एसडीपीओ तैनात किया है। सलूणी के एसडीपीओ पूर्ण चंद अब बैजनाथ के एसडीपीओ होंगे।

ज्वालामुखी के एसडीपीओ चन्द्र पॉल सिंह घुमारवीं के एसडीपीओ होंगे। पांचवीं आईआरबी बटालियन बस्सी के डीएसपी अजय ठाकुर को ऊना हेडक्वार्टर में डीएसपी लगाया है। बड़सर के एसडीपीओ शेर सिंह को सलूणी का एसडीपीओ तैनात किया है।

चंबा हेडक्वार्टर के डीएसपी अजय कुमार-2 को लाहौल-स्पीति स्थित केलांग हेडक्वार्टर में इसी पद पर तैनाती मिली है। ऊना हेडक्वार्टर में तैनात डीएसपी अंकित शर्मा को पांचवीं आईआरबी बटालियन बस्सी में डीएसपी लगाया गया है।

लाहौल-स्पीति स्थित केलांग हेडक्वार्टर में डीएसपी संजीव कुमार-5 अब पद्दर के एसडीपीओ होंगे। घुमारवीं के एसडीपीओ अनिल कुमार-7 पांचवीं आईआरबी बटालियन बस्सी के डीएसपी होंगे।

पद्दर के एसडीपीओ लोकेंद्र सिंह को तृतीय आईआरबी बटालियन पंडोह के डीएसपी होंगे। तैनाती का इंतज़ार कर रहे डीएसपी मनीष चौधरी को चम्बा हेडक्वार्टर में डीएसपी के पद पर तैनाती मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...