हिमाचल में सीएम कौन?: सुखविंदर सुक्खू हो सकते हैं हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, थोड़ी देर में होगा एलान

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नए मुख्यमंत्री हो सकते है।

कांग्रेस हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम को मंजूरी दे दी है। महज एलान बाकी है। विधानसभा परिसर शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान होगा।

इससे पहले चुनाव पर्यवेक्षक व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला अभी राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल में हर विधायक से अकेले-अकेले मुलाकात की और पांच बजे विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजीव शुक्ला को विधायक दल की बैठक के बाद सीएम के नाम का एलान करने को कहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...