हिमाचल में सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने उठाई दिवाली से पहले नियमितीकरण की मांग की

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

सर्वानुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग की है कि दिवाली से पहले अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी दिवाली का तोहफा दिया जाए। महासंघ ने सितम्बर तक अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को रेगुलर करने की मांग की है। अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं सुनी जातीं, तो वे शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। इसके अलावा मंत्रियों और सीपीएस से भी मिले है, लेकिन कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। पहले राज्य सरकार द्वारा वर्ष में दो बार अनुबंध कर्मचारियों को नियमित किया जाता था लेकिन अब नए नियमों के अनुसार केवल एक बार ही नियमितीकरण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये नए नियम पहले से भर्ती हो चुके कर्मचारियों पर लागू नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। कामेश्वर शर्मा ने बताया कि 22 अक्टूबर को प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। कहा कि इस एजेंडे को कैबिनेट में रखकर उनके नियमितीकरण की अधिसूचना जारी की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...