हिमाचल में शीतलहर, बारिश से बदला मौसम, काँगड़ा में “छाया अंधेरा”, तेज हवाओं के बाद बारिश का क्रम जारी, धर्मशाला वनडे पर बारिश का साया

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

प्रदेश में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंड महसूस की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी सही साबित हुआ है। सोमवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच शिमला, धर्मशाला सहित अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है, जबकि नौहरााधार, धौलाधार सहित चोटियों पर हिमपात हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम करवट ले रहा है। जिला काँगड़ा में सुबह करीब साढ़े 8 बजे अचानक ही तेज हवाएं चलने लगी, इसके कुछ देर बाद ही अंधेरा छा गया। करीब पौने नौ बजे हल्की बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।

शहर के कुछ इलाको में भी बिजली गुल है। वाहनों को लाइट का इस्तेमाल करना पड रहा है। धीरे -धीरे बारिश की रफ़्तार तेज हो गई। सुबह नौ बजे तक शहर में अंधेरा छाया हुआ था साथ ही बारिश भी हो रही थी। मौसम में बदलाव की वजह से तापमान में भी गिरावट हो गई है। शहर में ठिठुरन भी बढ़ने लगी है।

बता दे कि ये समय बच्चो के स्कूल जाने का भी होता है, लिहाजा अचानक मौसम बदल जाने से छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावक ऊहापोह की स्थिति में भी आ गए। रविवार सुबह धौलाधार चोटी पर सीजन का पहला हिमपात होने के बाद काँगड़ा में भी ठंड लौट आई है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने  मौसम में बदलाव होने को लेकर अलर्ट भी जारी किया था। धर्मशाला में साउथ अफ्रीका व नीदरलैंड्स के बीच कल मंगलवार को होने वाले मैच से पहले सोमवार को जोरदार बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

धौलाधार की पहाडिय़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज तूफान के साथ बारिश का दौर चल रहा है, जिससे मैच होने को लेकर पूरी तरह से संशय बन गया है। मंगलवार को भी बारिश बर्फबारी के ओरेंज अलर्ट है, ऐसे में बारिश होने से मैच धुल भी सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश भर में मंगलवार को बारिश के आसार जताए गए हैं और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में एचपीसीए संग क्रिकेट प्रेमियों में भी हल्की मायूसी छाई हुई हैं। अब 17 अक्तूबर को साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स में होने वाले वनडे वल्र्ड कप मुकाबले पर भी बारिश का साया छाया हुआ है।

इससे पहले धर्मशाला स्टेडियम में साउथ अफ्रीका टीम के भारत के साथ होने वाले एक वनडे व एक टी-20 कुल मिलाकर दो मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...