हिमाचल में शराब के ठेके पर गन प्वाइंट पर 1 लाख रुपये की लूट, बोतलें भी ले गए बाइक सवार लुटेरे

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत सल्लेवाल में शराब के ठेके पर लूट हुई है. बन्दूक की नोक पर 1 लाख रुपये कैश लुटने का मामला मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज किया है. लुटेरों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

जानकारी के अनुसार, ठेके के सेल्समेल ने बताया कि बाइक सवार दो युवक हेलमेट पहनकर ठेके पर आए और उसकी कनपटी पर बंदूक तान दी. बदमाशों ने पहले कैश लूटा और और फिर शराब की कई बोतल भी लेकर फरार हो गए.

सेल्समैन का कहना है कि आरोपी लुटेरे भरतगढ़ की तरफ से आए थे और ठेके को लूटने के बाद नालागढ़ की तरफ रवाना हो गए. आरोपियों के पास काले रंग की बाइक थी और दोनों ने हेलमेट पहना था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसके बाद पुलिस के आला अधिकारी एएसपी बद्दी नरेंद्र और एसआईयू की टीम और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की.

पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. क्योंकि बद्दी का इलाका तीसरी आंख से निगरानी में हैं.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...