हिमाचल में विदेशी नागरिक की मौत, 2003 में स्थानीय महिला रेणु बाला से की थी शादी

--Advertisement--

Image

मनाली – आदित्य

प्यार का महीने चल रहा है. वेलेंटाइन वीक चल रहा है. ऐसे में मनाली में स्विस नागरिक हंस पीटर वुथरिच के प्यार की कहानी का जिक्र होना जरूरी है.

दरअसल, बुधवार को विदेशी नागरिक का मनाली में निधन हो गया. वह उन्हें सांस लेने में परेशानी थी. मनाली के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और धारा 174 के तहत कार्रवाई की है.

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में विदेशी नागरिक हंस पीटर 40 साल पहले आए थे. 69 साल के पीटर ने यहां की वादियां इतनी पंसद आई कि उन्होंने यहीं बसने का मन बना लिया.

पीटर ने साल 2003 में कुल्लू की स्थानीय महिला रेणु बाला से शादी कर ली. हालांकि, मौजूदा समय में वह अकेले रहे रहे थे. पीटर नसोगी में अकेले रहते थे. लेकिन यहां उन्होंने एक महिला को केयर टेकर रखा था.

घर के लिए केयर टेकर रखी थी

केयर टेकर महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि पीटर को सांस लेने में दिक्कत थी. इसी के चलते 11 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक वह मनाली के मिशन अस्पताल में भर्ती थे.

इस दौरान वह आईसीयू में भी एडमिट रहे. बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. महिला ने ही मनाली पुलिस थाने को पीटर की मौत की खबर दी थी.

पुलिस ने मौके पर की जांच

मनाली पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है और किसी भी तरह के षड़यंत्र या हादसे से इंकार किया है. पीटर के पास 2025 तक भारत में रहने की अनुमति थी.

मनाली के मनाली हेम राज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है. पीटर के शव को अस्पताल में रखा गया है.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...