हिमाचल में भारी बारिश का तांडव: चंबा में फंसे श्रद्धालु, मोबाइल सिग्नल गायब, देश से कटा जिला चंबा का संपर्क

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। इस आपदा के कारण राज्य भर में सड़कें और मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गत 48 घंटे से भी अधिक समय से भारी बारिश के चलते चंबा जिला मुख्यालय देश-प्रदेश से अलग-थलग पड़ गया है। एक और जिला मुख्यालय को जोडऩे वाली सभी सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं, तो वही मोबाइल नेटवर्क भी तकनीकी खराबी के कारण जवाब दे चुका है।

बारिश के कारण चंबा-पठानकोट मार्ग भी भूस्खलन के कारण बंद है। वहीं नूरपुर -लाडू-बनीखेत-जोत मार्ग भी जगह-जगह भूस्खलन के कारण बंद है। गत 24 घंटे से इन बंद बड़े मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बाधित है , जिस कारण जिला मुख्यालय क्षेत्र जिला के कई उपमंडलों में रोजमर्रा की वस्तुओं का अभाव देखने लगा है।

चंबा जिले के भरमौर में स्थित मणिमहेश यात्रा पर गए हजारों तीर्थयात्री फंस गए हैं। भारी बारिश के कारण मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया है, जिससे उनका अपने परिवारों से संपर्क टूट गया है। लोगों की मदद के लिए, हिमाचल प्रदेश दूरसंचार विभाग ने 1 सितंबर 2025 तक चंबा और भरमौर में इंट्रा-सर्कल रोमिंग (ICR) सुविधा शुरू कर दी है।

इसके तहत, फंसे हुए यात्री अपने मोबाइल फोन में किसी भी उपलब्ध नेटवर्क को मैन्युअल रूप से चुनकर कॉल या मैसेज कर सकते हैं, भले ही वह उनके मूल ऑपरेटर का न हो। यह कदम संचार बनाए रखने के लिए उठाया गया है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और सड़कों को फिर से खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...