: हिमाचल में बदला प्रचार का तरीका, पार्टियां फोन काल व इंटरनेट मीडिया का ले रहीं सहारा

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल में 12 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर थम गया है। अब इंटरनेट मीडिया प्रचार का मुख्य माध्यम बन गया है। रिकार्डेड काल से प्रचार हो रहा है। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रिकार्डेड काल लोगों के मोबाइल फोन पर आ रही है।

इसमें मुख्यमंत्री कहते हैं, “हैलो मैं जयराम ठाकुर बोल रहा हूं।’ इसके बाद वह भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हैं और कहते हैं कि विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए रिवाज बदलना जरूरी है। भाजपा को वोट देकर विजयी बनाएं।

इसके जवाब में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रिकार्डेड काल आती है। वह कहती हैं कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई से मुक्ति के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाएं। पहली ही मंत्रिमंडल बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी। एक लाख युवाओं को नौकरी और हर महिला के बैंक खाते में हर माह 1500-1500 रुपये आएंगे।

समय के साथ बदला है प्रचार का तरीका

समय के साथ चुनाव प्रचार का तरीका पूरी तरह बदल गया है। लाउडस्पीकर और प्रिंटेड सामग्री हर घर तक पहुंचाने में नेता पूरा जोर लगाते थे। अब प्रचार स्मार्ट फोन से हो रहा है।

नुक्कड़ सभाएं, वाल पेंटिंग और लाउड स्पीकर जैसे प्रचार माध्यमों से अधिक इंटरनेट मीडिया पर प्रचार हो रहा है। इसके लिए आइटी टीमें तैनात की गई हैं। दशकों से चुनाव प्रक्रिया के गवाह रहे लोगों के अनुसार प्रचार के कई तरीके पूरी तरह खत्म तो नहीं हुए, लेकिन उनकी जगह नए प्रचार माध्यमों ने ले ली है।

वार रूम से लड़ी जा रही चुनावी लड़ाई

मतदान से दो दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर चुनावी लड़ाई तेज हो गई है। शिमला में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों ने अपने वार रूम बनाए हैं। इनसे प्रचार की किया जा रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर बड़े नेताओं के भाषण वायरल किए जा रहे हैं। जो कमेंट आ रहे हैं उनका जवाब भी दिया जा रहा है। एक-दूसरे के खिलाफ विवादित बयान को भी खूब वायरल किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...