हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ कोरोना वायरस, IGMC शिमला में 2 संक्रमितों की मौत

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के कारण आईजीएमसी अस्पताल में 2 लोगों की मौत हुई है। आईजीएमसी के एमएस राहुल राव ने कोरोना से हुई मौतों की पुष्टि की है।

बुधवार सुबह जहां 68 वर्षीय नर सिंह को कोविड-19 के चलते अपनी जान गवानी पड़ी है। तो दोपहर बाद करसोग के देव बहादुर 69 वर्षीय की भी कोरोना के चलते मौत हो गई।

देव बहादुर करसोग के थाच का रहने वाला था जो 7 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था। जबकि नर सिंह आनी के कमांद का रहने वाला था जो 28 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुआ था।

10 अक्टूबर को व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद इसका उपचार अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था। बुधवार सुबह करीब सवा दो बजे नर सिंह ने बीमारी के चलते दम तोड़ा है। कोरोना वायरस के आने और उपचाराधीन व्यक्तियों की मौत होने से एक बार फिर हडक़ंप मच गया है।

बता दें कि प्रदेश में प्रदेश में अब तक कुल 5191907 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं, अभी तक कोरोना से 4214 लोगों की मौत हो चुकी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बजट से पहले BJP विधायकों का विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, एंट्री टैक्स को लेकर जताया विरोध

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज...

रेहड़ी-फड़ी वालों के नियमों में बदलाव; हर तीन साल में नवीनीकरण, फीस तय

हिमखबर डेस्क राज्य सरकार ने रेहड़ी-फड़ी वालों (स्ट्रीट वेंडर्स) से...

आज CM सुक्खू करेंगे चौथा बजट पेश, इन सेक्टरों पर रह सकता है फोकस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के आर्थिक इतिहास में आज का...