
बीते दिनों हुई बफबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश में 8 फरवरी से मौसम फिर बिगड़ सकता है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बुधवार से लेकर और शनिवार तक को प्रदेश के कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। निचले व मैदानी भागों के लिए 8 व 9 फरवरी को अंधड़ चलने का भी अलर्ट जारी हुआ है।
वहीं, बीते दिनों हुई बफबारी से राज्य में 138 सड़कों पर अभी भी आवाजाही ठप है। प्रदेश में 46 बिजली ट्रांसफार्मर व सात पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं। लाहौल-स्पीति में सबसे अधिक 121 और चंबा में नौ सड़कें बाधित हैं। उपमंडल पांगी में 36 बिजली टांसफार्मर बंद पड़े हैं।
