हिमाचल में पूर्व CM जयराम की जिस योजना को कांग्रेस ने दिया था ‘झंडमंच’ का नाम, उसे बंद करेगी सुक्खू सरकार

--Advertisement--

शिमला, 22 मार्च – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश  विधानसभा में ‘जनमंच’ बंद करने के संकेत मिलने पर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनमंच बंद न करने की मांग की।

इसी बीच मुख्यमंत्री बोले, सरकार जनता की समस्याओं के लिए नया मंच लेकर आएगी। मंच ऐसा होगा, जिसमें अधिकारियों को बेइज्जत न होना पड़े।

सरकार ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने जनमंचों के टैंट लगाने पर ही 5 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। विपक्ष नारेबाजी करता हुआ वैल तक पहुंच गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में बरपे हंगामे पर 15 मिनट के लिए साढ़े 12 बजे तक विधानसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व सरकार ने जनमंच को लंच मंच बना दिया था।

मंत्री बोले हम नई योजना लाएंगे
राजस्व मंत्री जगत सिंह ने कहा कि कोई भी योजना बंद करना जारी रखना सरकार का अधिकार क्षेत्र है. जनमंच ‘लंचमत’ था. भाजपा कार्यकार्ताओं को बुलाया जाता था. इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हो गया. सत्ता पक्ष और विपक्षी सदस्यों में नारेबाजी हुई.
राजस्व मंत्री जगत सिंह ने शोरगुल के बीच कहा कि मैं जनमंच का भुगतभोगी हूं. मैंने जनता की बात उठाई तो मेरे खिलाफ केस दर्ज किया गया. वहीं, हंगामे पर सीएम ने कहा कि नई कार्यक्रम अपने कार्यक्रम लेकर आती है.
पूर्व सरकार ने जनमंच पर भोजन पर 2 करोड़ और टेंटों पर 2 करोड़ से ज्यादा का खर्च किया. हम नई योजना लेकर आएंगे और नया मंच होगा. अधिकारियों को लताड़ने वाला मंच नहीं होगा. नए मंच के जरिए जनता की समस्या का समाधान सरकार करेगी.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...