हिमाचल में नशे का एक और मामला: कालेज के पास चिट्टा बेचते पकड़े दो युवक, मचा हडक़ंप
मंडी – अजय सूर्या
सुंदरनगर थाना पुलिस के दल ने गश्त के दौरान एमएलएसएम कॉलेज के निकट दो युवकों को 7.49 ग्राम चिट्टा के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाईआरंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना पुलिस का दल एमएलएसएम कॉलेज के निकट गश्त पर था। रूटीन गश्त के दौरान पुलिस टीम को देखकर युवक घबराकर भागने लगे, जिस पर उनकी तलाशी ली, तो उनसे 7.49 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपियों की शिनाख्त यशस्वी सेन (22) पुत्र राकेश सेन निवासी सलाह और सुमित (26) पुत्र देवेंद्र निवासी गांव चखारा डाकघर भोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है। आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

