हिमाचल में डॉक्टरों ने वापिस ली पेन डाउन स्ट्राइक

--Advertisement--

Image

शिमला, 11 अक्टूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों ने पेन डाउन स्ट्राइक वापिस ले ली है। इससे अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिली है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टर पिछले कुछ दिनों से पेन डाउन स्ट्राइक कर रहे थे, जिससे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की  प्रधान स्वास्थ्य सचिव हिमाचल प्रदेश से वार्ता हुई।

इस वार्ता में डॉ अनुपम बधन अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉक्टर दुष्यंत ठाकुर महासचिव हिमाचल प्रदेश चिकित्सक  अधिकारी संघ, डॉ राजेश राणा उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश चिकित्सक अधिकारी संघ, डॉ प्रवीण चौहान कोषाध्यक्ष, डॉक्टर हितेन बनियाल संयुक्त सचिव, डॉक्टर दीपक कैंथला अध्यक्ष शिमला इकाई, डॉक्टर विकास ठाकुर अध्यक्ष मंडी इकाई, योगराज महासचिव शिमला इकाई, डॉ विजय राय महासचिव मंडी इकाई, डॉ भरत भूषण, डॉ सुमेश शर्मा, डॉक्टर चेतन चौहान, डॉक्टर  राहुल गुप्ता मौजूद रहे।
प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने चिकित्सकों की मांगों को गंभीरता से सुना और शीघ्र उनका निपटारा करने की बात कही । प्रधान सचिव स्वास्थ्य सचिव के द्वारा चिकित्सकों की मांगों को माने जाने पर संघ ने अपनी पेन डाउन  स्ट्राइक वापस ले ली है। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी संघ ने उनकी मांगें माने जाने पर स्वास्थ्य सचिव एवं सरकार का धन्यवाद किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...