हिमाचल में गैंगवारः सतीश चंदेल का नया वायरल वीडियो, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चेतावनी-बल्लू से दूरी रखें, हथियार को नहीं पता कौन आगे!

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में लगातार गैंगवार की घटनाएं देखने को मिल रही है। अब ताजा मामले में बद्दी के मखनूमाजरा गोलीकांड मामले में नया मोड़ आया है। जहां एक तरफ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन अन्य की पहचान कर उनकी तलाश में पांच विशेष टीमें सक्रिय हैं।

वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर सतीश चंदेल नामक युवक द्वारा वायरल वीडियो और पहले की ऑडियो ने इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी विनोद धीमान ने गोलीकांड की जानकारी साझा की, लेकिन अब फिर सतीश चंदेल नामक शख्स ने एक नया वीडियो अपलोड कर पुरानी दुश्मनी का जिक्र किया।

वीडियो में उन्होंने दावा किया कि सिमू हत्याकांड और विक्की को इन्होंने धोखे से मारा था, उनका भी परिवार था। सिमू का छोटा बच्चा था, जिसकी हत्या हुई और विक्की के जन्मदिन पर गोलियां मारकर कत्ल किया गया था। वीडियो में सतीश चंदेल ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताया और कहा कि इन लोगों ने हद कर दी है।

उन्होंने बद्दी क्षेत्र के लोगों से अपील की हैँ कि वे बलबीर सिंह उर्फ बल्लू से दूरी बनाए रखें, क्योंकि “हथियार को नहीं पता कि आगे कौन है”। यह धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया है।

एसपी विनोद धीमान ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया

एसपी विनोद धीमान ने प्रेस वार्ता में स्पष्ट किया कि वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह युवक पिंजौर (हरियाणा) का निवासी है। नशे का आदी है और पुलिस इसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। एसपी ने कहा कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीन अन्य की पहचान हो चुकी है। पांच टीमें अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं और जल्द गिरफ्तारी होगी।

घायल बल्लू का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है और उनकी हालत में सुधार है। एसपी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कोई धमकी या संदिग्ध मैसेज मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आपको बता दें कि हमारा चैनल इस वायरल वीडियो या ऑडियो की कोई पुष्टि नहीं करता। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कौशल्या डैम क्षेत्र में मिला तेंदुए का क्षत-विक्षत शव, जांच में जुटा वन विभाग

सोलन - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के निकट ग्रामीण एंव...

नौकरियों की बहार, देहरा, बड़ोह और नगरोटा में होंगे साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के युवाओं के लिए मार्च का...