हिमाचल में कांगड़ा जिला इस समय कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट 1500 नये मरीज और हिमाचल में संक्रमण से 3098 लोगों ने जंग भी जीती है। अब तक कुल 40 हजार एक्टिव केस पढ़े पूरी खबर

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसबाल

हिमाचल में कांगड़ा जिला इस समय कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट 1500 नये मरीज हिमाचल में संक्रमण से 3098 लोगों ने जंग भी जीती है।

संक्रमण से हिमाचल में 64 मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिला इस समय कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बना हुआ है। यहां पर एक साथ 21 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। मामले भी 1500 से ज्यादा आए हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार पार कर गई है। ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी एक लाख से पार हो गया है। मंगलवार को तीन हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज हिमाचल में ठीक हुए हैं।

मंगलवार को कोरोना संक्रमण से हिमाचल में 64 लोगों ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिला में एक साथ 21, चंबा में तीन, हमीरपुर में दो, कुल्लू में एक, मंडी में 10, शिमला में सात, सिरमौर में चार, सोलन में 12 और ऊना में चार लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है।

इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 4977 नए मामले भी सामने आए हैं। सबसे ज्यादा कांगड़ा में आए हैं। संक्रमण से 3098 लोगों ने जंग भी जीती है। राज्य में अभी तक एक लाख 40 हजार 759 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से एक लाख दो हजार 499 ठीक भी हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 36 हजार 232 हो गई है।

जिलों की स्थिति

जिला, नए केस, एक्टिव केस

बिलासपुर 335 2845

चंबा 266 1720

हमीरपुर 443 2778

कांगड़ा 1504 10745

किन्नौर 19 422

कुल्लू 117 915

स्पीति 29 279

मंडी 881 3936

शिमला 583 3537

सिरमौर 213 2901

सोलन 274 3841

ऊना 313 2313

कुल 4977 36232

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...